वीडीयो: Minecraft आवर ऑफ़ कोड - एजेंट
स्टेसी: स्टैम्पी, लिज़ी, प्रेस्टोन - मेरे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। मैं आपको यह ढलुआ पठार दिखाना चाहती हूं। मेरे विचार में आप इसे पसंद करेंगे!
रुको - रास्ते में सुराख है! (चिल्ला रही है)
सभी ठीक हैं न? स्टैम्पी: आह, मुझे समस्या दिख रही है। देखो! रास्ते में सुराख है। स्टेसी: सच में, स्टैम्पी? लिज़ी: शायद इसे ठीक करने के लिए हमें ब्लॉक्स एकत्र करने चाहिएं। प्रेस्टोन: आइए दौड़ लगाएं। ऊपर से वापस आने वाला पहला व्यक्ति जीतेगा। स्टेसी: ठीक है, अपनी-अपनी जगह खड़े हों, तैयार रहें, जाएं! ठीक है, मैं इसमें से कुछ टेराकोटा एकत्र करूंगी। दोस्तो, रुको, मैं खोद नहीं सकती! प्रेस्टोन: यही मेरी स्थिति है। लिज़ी: मैं भी नहीं कर सकती। स्टेसी: ठीक है, बड़ी अजीब सी बात है। स्टैम्पी, क्या तुम खोद सकती हो? स्टैम्पी: मैं खोद नहीं सकती! स्टेसी: ठीक है, सब शांत रहो। स्टैम्पी: क्या गेम टूट गई है? स्टेसी: अगर टूट गई है, तो इसे ठीक कैसे करना है? लिज़ी: मुझे पता नहीं। स्टैम्पी: क्या किसी को पता है कि Minecraft कोड कैसे लिखना है?
(पूफ) प्रेस्टोन: वह क्या है? स्टैम्पी: मैंने इनमें में कोई पहले कभी नहीं देखा। लिज़ी: यह बहुत ही प्यारा है! स्टेसी: क्या यह...क्या यह अनुकूल बनाने योग्य है? प्रेस्टोन: तो क्या चल रहा है? किसी को असली दुनिया में जाकर इसे ठीक करना होगा। सभी: इसे नहीं! स्टेसी: इ.. नहीं- (गहरी सांस लेती है।) ठीक है, मैं जाऊंगी।
ओह, ठीक है, हेलो, अब मैं असली दुनिया में हूं। मैं Minecraft के ऑफिस ढूंढने जा रही हूं।
लेकिन मुझे तुम्हारी मदद की जरूरत पड़ेगी। ट्यूटोरियल करना शुरू करें, सीखना शुरू करें कि कोड कैसे करना है, और मैं कुछेक स्तरों के बाद तुम लोगों से मिलूंगी, ठीक है न? मुझे शुभकामनाएं दें! मुझे लगता है यह वह रास्ता है। ओह! कैकटस! मैं ठीक हूं!
आवर ऑफ़ कोड चुनौती को पूरा करने के लिए, आपको एजेंट को प्रोग्राम करने के लिए कोड लिखना होगा। आप अपने रास्ते की किसी भी बाधाओं को दूर करने के लिए Agent के साथ मिलकर काम करेंगे, ताकि आप वे वस्तुएं चुन सकें, जिनकी आपको अपने सफर के लिए जरूरत है। केवल Agent ही ब्लॉक्स को रख व अलग कर सकता है, और केवल आप वस्तुएं एकत्र कर सकते हैं। आपकी स्क्रीन को तीन मुख्य भागों में बांटा गया है। बाईं ओर Minecraft है।
मध्य का क्षेत्र कमांड्स वाला टूलबॉक्स है, जिन्हें Agent समझ सकता है।
दाईं ओर, वर्कस्पेस है। यह वही स्थान है, जहां आप Agent को नियंत्रित करने के लिए अपना प्रोग्राम बनाने हेतु कमांड्स को क्रमबद्ध कर सकते हैं।
Agent चल, मुड़ सकता है और दाब प्लेटों को सक्रिय कर सकता है। यह ब्लॉक्स को नष्ट और ब्लॉक्स रख भी सकता है। जब यह इन माइनक्राफ्ट रेल्स की तरह ब्लॉक्स रखता है, तो यह इसे खुद के नीचे रखता है।
यदि आप भूल जाते हैं कि क्या करना है, प्रत्येक स्तर के लिए निर्देश सबसे ऊपर दिए गए हैं।
यदि आप दुबारा प्रयास करना चाहते हैं, तो आप हर चीज़ को वहां से पुनः सेट करने के लिए नीले पुनः सेट करें बटन को हिट कर सकते हैं, जहां से यह शुरू हुआ था। यदि आपको कोड के किसी ब्लॉक को मिटाने की जरूरत है, तो इसे अपने वर्कस्पेस में से टूलबॉक्स में खींचें। Agent को मूव करते रहने के लिए चलाएं बटन को हिट करना याद रखें। ठीक है, आगे बढ़ें और पहले कुछ स्तर आजमाएं। शुभकामनाएं!